पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्राप्त 1296 आवेदन रद्द, जानें क्या है वजह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 1296 आवेदन रद्द कर दिए हैं। इस दौरान पुरुष भर्ती के तहत आवेदन रद्द किए गए हैं।

बता दें कि पुरुष कांस्टेबल भर्ती के तहत 780 पद भरे जाने हैं। लोक सेवा आयोग द्वारा नवम्बर, 2024 तक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।

उम्मीदवारों को 25 दिसम्बर, 2024 तक फीस जमा करवाने को कहा गया था। इस दौरान 1296 उम्मीदवारों ने आवेदन तो किया लेकिन फीस जमा नहीं करवाई, जिसके चलते आयोग ने आवेदन रद्द कर दिए हैं।

उधर, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए भी फीस जमा नहीं करवाने वाले 91 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आयोग ने रद्द किए गए सभी आवेदनों की सूची वैबसाइट पर जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...