घर लौट रहे बुजुर्ग को रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत, प्रशासन ने परिजनों को दी फौरी राहत

--Advertisement--

घर लौट रहे बुजुर्ग को रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत, प्रशासन ने परिजनों को दी फौरी राहत

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की बाट पंचायत के बेही में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान किरपो राम (65) पुत्र हीरा निवासी गांव रौणी दी भुई के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किरपो राम बुधवार रात को जुम्महार से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह बेही पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर रास्ते से लगभग 25 मीटर नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वीरवार को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...