पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केंद्र पालमपुर का शैक्षिक भ्रमण

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बुधवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के कक्षा 6 से 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विज्ञान केंद्र पालमपुर का शैक्षिक भ्रमण किया।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं रिसर्च संस्थान जैसे उच्च शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण करवाया जाता है।

विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल, विज्ञान वाटिका, 3D फिल्म शो, तारामंडल विज्ञान शो देखे। विज्ञान मैजिक शो के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विज्ञान की विभिन्न जादुई गतिविधियों का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी, सुनामी जैसी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को भी वास्तविक रूप से महसूस किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...