दुर्घटना के शिकार लोगों की तुरंत करंे मदद, हिट एंड रन केस में मौत पर 2 लाख रुपये की मदद का है प्रावधान

--Advertisement--

एनडीआरएफ ने कुठेड़ा स्कूल में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 19 नवंबर – हिमखबर डेस्क

एसडीएम हमीरपुर संजीत ठाकुर ने कहा है कि सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद के लिए हमें तुरंत बेझिझक आगे आना चाहिए। इससे किसी की जान बच सकती है। मंगलवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 14वीं वाहिनी नूरपुर द्वारा स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित एक जागरुकता कार्यक्रम में एसडीएम ने यह अपील की।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और फर्स्ट एड यानि प्राथमिक उपचार की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इससे वे किसी भी तरह की दुर्घटना या अन्य आपात परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्ति की तुरंत मदद कर सकते हैं। सड़क दुर्घटनाओं की चर्चा करते हुए एसडीएम ने कहा कि आजकल प्रतिदिन कहीं न कहीं छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनके शिकार लोगों की मदद के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क पर हिट एंड रन के मामलों में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य दुर्घटनाओं जैसे ढांक या पेड़ से गिरने, सर्पदंश, पानी में डूबने और अन्य घटनाओं से मौत पर भी चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

लेकिन, इन मामलों में एफआईआर अवश्य दर्ज करवानी चाहिए तथा मृतक का पोस्टमार्टम भी करवाया जाना चाहिए, ताकि राहत राशि से संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जा सके। एसडीएम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

इस अवसर पर एनडीआरएफ की 14वीं वाहिनी के बचाव दल के प्रभारी और अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को आपदा से बचाव और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बचाव कार्यों का अभ्यास भी करवाया। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनडीआरएफ और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...