सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट,मामला दर्ज़

--Advertisement--

सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट,मामला दर्ज़

ऊना – अमित शर्मा

जनपद की एक नगर परिषद की पार्षद के साथ वार्ड के एक वाशिंदे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई करवाने पर वशिंदे द्वारा न केवल मारपीट की गई, बल्कि कपड़े भी फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पार्षद ने बताया कि सोमवार शाम को वार्ड के एक मैदान के साथ गली की सफाई करवाने के लिए जेई की मदद से जेसीबी मंगवाई थी। जैसे ही जेसीबी के चालक अनिल ने नाले की सफाई करना शुरू की, तो उसी समय मौके पर स्वर्ण सिंह आया और गाली-गलौच करने लगा। पार्षद का आरोप है कि स्वर्ण सिंह को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माना और मारपीट करने लगा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि स्वर्ण सिंह ने मेरे साथ मारपीट की तथा मुझे गले से पकडक़र कमीज फाड़ दी। इतना ही नहीं मुझे बालों से पकडा, जिसके चलते कान की बाली खो गई। शोर होता देख पार्षद का पति व अन्य रिश्तेदार मौके पर आए, जिन्होंने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...