दुःखद : शादी से आधी रात घर लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, दो भाइयों सहित महिला की मौत

--Advertisement--

दुःखद : शादी से आधी रात घर लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक नैनो कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो सगे भाई हैं। उधर, हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। देर रात की यह घटना है।

जानकारी के अनुसार,  चंबा जिले के भरमौर ग्रीमां रोड में मेरे संचुई गांव में देर रात यह नैनो कार हादसा हुआ। यहां पर रात 11 बजे एक नैनो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पति पत्नी भी शामिल हैं। हादसे में घायल युवती और अन्य शख्स को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान विजय कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह, गांव संचूई, भरमौर के रूप में हुई है। हादसे में नंदिनी देवी पुत्री विजय कुमार घायल हुई है और उसका नागरिक अस्पताल भरमौर में उपचार चल रहा है।

उधर, शिव कुमार पुत्र मानसिंह की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा था। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। मृतक परिवार भरमौर में शिव के चेले थे और उनकी मौत पर पूरे भरमौर में शोक की लहर है।

भाजपा विधायक डॉक्टर जनक राज के बोल 

भरमौर से भाजपा विधायक डॉक्टर जनक राज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात को करीब 11 बजे गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। विधायक ने बताया कि इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों एवं एक भाई की धर्मपत्नी की मृत्यु का समाचार बहुत दुःखदायक है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। महादेव शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...