उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रैत में विकास खंड अधिकारी कार्यालय को चयनित भूमि का किया निरीक्षण

--Advertisement--

पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दी जा रही प्राथमिकता: पठानियान

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि रैत में 5 करोड़ 36 लाख की लागत से विकास खंड अधिकारी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा इसी तरह से चरणबद्व तरीके से सभी पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि कामकाज बेहतर हो सके।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत में विकास खंड अधिकारी कार्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि एक वर्ष के भीतरी विकास खंड अधिकारी कार्यालय का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विगत 20 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है तथा शाहपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को विकास की दृष्टि से माॅडल विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को घर द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पांच गारंटियां पूरी की हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल प्रदेश की जनता को ठगने का ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की गई।

खण्ड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, रूलर डिपार्टमेंट एक्सीयन नेगी ,जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर,उप प्रधान रैत सुरेश पटाकू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास रैत में करोड़ों की लागत से बनने जा रहे भवन की जमीन का किया निरीक्षण ओर भवन की साइट प्लान को देखा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...