नेर चौक में आयोजित की गई बल्ह कांग्रेस की बैठक, सीएम दौरे को कामयाब करने के लिए भी बैठक में हुआ मंथन

--Advertisement--

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बनाई गई रणनीति

मंडी – अजय सूर्या

बल्ह कांग्रेस की एक अहम बैठक हिमगिरि होटल नेर चौक में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई वहीं आगामी 10 दिसंबर से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को कामयाब बनाने के लिए भी मंथन किया गया। यही नहीं इस बैठक में कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष कौन होगा इस पर भी चिंतन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने का जो निर्णय लिया है वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि इससे संगठन को नई जान आएगी। संगठन में उन कार्यकर्ताओं को तर्जीह दी जाएगी जो पिछले लंबे समय से पार्टी के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। महिलाओं व युवा पीढ़ी को भी इसमें प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक नई जिम्मेवारियां दी जाएगी।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता तय करें कि बल्ह कांग्रेस की बागडोर किसके हाथ में सौंपी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 10 दिसंबर से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बल्ह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को कामयाब बनाना आप सबका दायित्व है। इसलिए घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व उपलब्धियां से अवगत करवाए तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रेरित करें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एपीएमसी जिला मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, बल्ह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर, व्यापार मंडल नेर चौक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमृतपाल सिंह काका सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...