चम्बा के थलोल में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

--Advertisement--

चम्बा/सिहुंता – अनिल संबियाल

रजेरा पंचायत के थलोल गांव में मवेशियों को चरा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। सुमित्रो 40 पत्नी राजकुमार निवासी गांव थलोल डाकघर रजेरा बुधवार सुबह 9:30 बजे गांव के पास लगते जंगल में मवेशियों को चरा रही थी।

उसी दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर उसके सिर पर जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां पर मवेशियों को चरा रहे अन्य लोगों ने उसे देखा और तुरंत इसकी सूचना अन्य गांव वालों को दी। परिजनों और गांववासियों ने घायल महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। इस दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञ भी जांच के लिए पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में परिजनों और अन्य चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...