वन माफिया के हौसले बुलंद, बडूखर बीट में काट डाले खैर के 5 पेड़

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

वन परिक्षेत्र रे के अंतर्गत बडूखर बीट में बहादपुर गांव के श्मशानघाट के पास बीती रात 5 खैर के पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र में वन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि विभाग की सक्रियता के बावजूद यह इस तरह के कामों को अंजाम दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डिप्टी रेंजर रविंदर सिंह व वनरक्षक लक्ष्य की टीम ने रियाली पुल पर नाका लगाया हुआ था जबकि दूसरी टीम, जिसमें वनरक्षक विनय व पनम द्वारा राजगीर व हटली के आसपास के क्षेत्र में रैकी की जा रही थी।

इस बीच करीब 2 बजे जैसे ही एक टीम बहादपुर गांव के पास सड़क से होकर निकल रही थी तो उन्हें श्मशानघाट के साथ लगते जंगल में कुछ लाइट्स व आहट होने का अंदेशा हुआ। इस पर दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विभाग की संयुक्त टीम ने पीछा करते हुए जब उक्त स्थान पर पहुंची तो वहां से कुछ लोग रात के अंधेरे में भागने में कामयाब रहे, जिनका पीछा भी जंगल में किया गया लेकिन कोई भी व्यक्ति हत्थे नहीं चढ़ पाया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी रे चैन सिंह के बोल

वन परिक्षेत्र अधिकारी रे चैन सिंह ने बताया कि बडूखर बीट में 5 खैर के पेड़ बीती रात काटे गए हैं, जिन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...