अचानक खुले एचआरटीसी बस के टायर, बाल-बाल बची 35 सवारियां

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

होली से चम्बा आ रही एक एचआरटीसी बस के अचानक पिछले टायर खुल गए। चलती बस के टायर खुलने से बस में सवार सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस सड़क में ही रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। बस खराब होने के बाद भरमौर से चम्बा आ रही दूसरी बस में यात्रियों को जिला मुख्यालय चम्बा की तरफ रवाना किया।

एचआरटीसी बस रोजाना की तरह बुधवार को होली से चम्बा आ रही थी। इस दौरान बस जब जांघी के समीप पहुंची तो अचानक बस के पिछले दोनों टायर निकल गए। चालक ने गाड़ी को काफी धीमा चलाया हुआ था, जिसके चलते बस रुक गई। जांच में पता चला कि टायर के साथ लगी हब टूट गई और बस का टायर दूर जाकर गिरा। यहां मार्ग पर बड़ी खाइयां हैं तथा जरा-सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से भरमौर और होली रूट पर निगम द्वारा पुरानी व खटारा बसें भेजी जा रही हैं। कुछ दिन पहले करीब आधा दर्जन बसें बीच सड़क पर खराब हो चुकी हैं। कई बार खटारा बसें भेजने व बसों के अंदर बारिश का पानी गिरने का वीडियो भी सवारियों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुका है।

एचआरटीसी प्रबंधन भले ही व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े वायदे करता हो लेकिन घाटे पर चल रही एचआरटीसी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र होने के चलते कई बार क्षेत्र के लोग यहां पर नई बसे भेजने की गुहार प्रशासन व एचआरटीसी से लगा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

भरमौर रूट के अलावा जुम्महार व खजियार क्षेत्र की चढ़ाईनुमा सड़कों में भी बसें बीच रास्ते में हांफ चुकी हैं। बसों की कमी के कारण अकसर कई बार लोकल रूटों पर बसों को नहीं भेजा जाता है, जिससे सवारियों को काफी परेशानी का सामना करने के साथ निजी टैक्सियों में भारी किराया देकर घर पहुंचना पड़ता है। लोगों ने एचआरटीसी से नई बसों को रूटों पर चलाने की मांग की है।

एचआरटीसी चम्बा अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद के बोल

एचआरटीसी चम्बा के अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। बस होली से चम्बा आ रही थी। सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं जिन्हें दूसरी बस से चम्बा लाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...