एसपी ईल्मा अफरोज के मामले पर फिर खुलकर सामने आए सीपीएस राम कुमार चौधरी

--Advertisement--

बोले क्रेशर एसपीजी इंफ्राकान के पास लीज पर, गाड़िया किराए, न मेरे परिवार की किसी गाड़ी का हुआ चालान, एसपी बद्दी निजी कारणों से गई छुट्टी पर, एसपी की छुट्टी को मुझ से जोड़ना गलत, विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा, सस्ती लोकप्रियता बटोरने की नाकाम कोशिश, एसपी के मामले को उन से जोड़ने वाले मीडिया हाऊस ओर पत्रकारों को जारी होंगे मानहानी के नोटिस

बद्दी – रजनीश ठाकुर

अपनी बेबाक राजनीति के लिए प्रदेश भर में चर्चित रहने वाले सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी एसपी बद्दी के छुट्टी पर जाने को लेकर उठे विवाद पर एक बार फिर खुलकर सामने आए हैं। बद्दी में पत्रकार वार्ता के दौरान राम कुमार चौधरी ने कहा के एसपी बद्दी का छुट्टी जाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं न ही वह किसी अफसर को छुट्टी पर भेज सकते हैं। यह मामला गृह विभाग व मुख्यमंत्री के अधीन आता है ओर एक अफसर निजी कारणों से छुट्टी जाने के मामले को उछलना ओच्छी हरकत है।

राम कुमार चौधरी ने कहा के कुछ चैनलों व अखवारों में यह छापा गया के एसपी ने मेरे परिवार के टिप्परों के चालान किये इस वहज से उन्हें छुट्टी पर भेजा गया।सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा न तो उनका न उनके परिवार का क्रेशर है न ही उनके पास कोई टिप्पर।

2 साल से उनका क्रेशर नेशनल हाइवे की फर्म एसपीजी इंफ्राकान के पास लीज पर है ओर वही फर्म नेशनल हाइवे के काम के लिए क्रेशर को चला रही है। उनके टिप्पर पजैहरा के ठेकेदार के पास किराए पर चल रहे हैं, जिनका भी किसी भी तरह का खनन का कोई चालान नहीं हुआ।

2 साल से उनका उनके परिवार का खनन से जुड़ा कोई काम नहीं है। फिर भी विपक्ष के साथ कुछ चैनलों व अखवारों के पत्रकारों ने एसपी बद्दी के छुट्टी जाने को लेकर उनके साथ जोड़ा गया जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ साथ उन्हें मानहानी के नोटिस जारी किए जाएंगे।

राम कुमार चौधरी ने कहा के विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए विपक्ष उनपर झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के ये नापाक मनसूबे कामयाब नहीं होंगे।

नालागढ़ चुनावों में भाजपा नेता छाती पीट पीट कर कहते थे के बीबीएन में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है। एसपी बद्दी छुट्टी पर गईं न के उनका तबादला हुआ, उन्होंने जो विधानसभा में पिविलेज मोशन एसपी बद्दी के खिलाफ डाला है उसकी जांच अभी शुरू होनी है।

बाकी जिन लोगों, चैनलों, अखवारों व पत्रकारों ने एसपी के मामले को उन से जोड़ा है उनको 2-3 करोड़ रुपये के मानहानी के नोटिस जारी किए जायंगे। झूठी मनघड़ंत अफवाहें फैलाकर ओर खबरें चलाकर उनकी छवि को जिन जिन लोगों ने धूमिल किया है उन्हें किसी भी क़ीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...