किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने की कबायत शुरू – उप कृषि निदेशक

--Advertisement--

किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने की कबायत शुरू

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल सरकार ने किसानों से पशुओं की जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने का निर्णय लिया है I जिसके लिए “जैविक खाद या केंचुआ खाद” बेचने के  इच्छुक किसानों का व्योरा माँगा है I डॉo कुलदीप धीमान, उप कृषि निदेशक जिला चंबा ने बताया कि किसानों की सूचि सरकार द्वारा चयनित सेवा प्रदाताओं को दे दी जाएगी I जो कि किसानों से 3/- रूपये प्रति किलो की दर से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदेंगे I

डॉ कुलदीप धीमान ने कहा कि किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा विकास खंड स्तर पर कृषि विभाग के विषयबाद विशेषज्ञ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है I जिसमे सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी या फार्मासिस्ट तथा कृषि विकास अधिकारी व कृषि प्रसार अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गये हैंI

इस समीति के सदस्य उन किसानों की सूची वनायेंगे जिन किसानों के पास विक्री के लिए जैविक खाद या केंचुआ खाद उपलव्ध है। कमेटी के सदस्य उस खाद की गुणबत्ता भी सुनिश्चित करेंगे I

डॉ कुलदीप धीमान ने जैविक खाद या केंचुआ खाद वेचने के लिए जिला चंबा के इच्छुक किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपने विकास खंड में उपरोक्त समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क करें और उन्हें  सूचित करें कि उनके पास जैविक खाद या केंचुआ खाद विक्री के लिए कितनी मात्रा में उपलव्ध है I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...