क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा

--Advertisement--

मरीजों-तीमारदारों को लंबी कतार से मिलेगी निजात, आभा मोबाइल ऐप से एक मिनट में बना सकेंगे पर्ची।

ऊना, 13 नवंबर – अमित शर्मा

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची बनाने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के उद्देश्य से आभा मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की है।

इस ऐप के माध्यम से मरीज महज एक मिनट में पर्ची बना सकते हैं। अस्पताल के आईटी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मरीजों को इस ऐप का उपयोग करने के तरीके के बारे में जागरूक कर रही है।

पर्ची बनाने की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि ऊना अस्पताल आने वाले मरीजों को अपने एंड्रॉयड या एप्पल मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर अपने मोबाइल नंबर या आभा नंबर से लॉगिन करने पर यह सक्रिय हो जाएगा। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगाए गए स्कैन कोड को एप से स्कैन करने पर एक टोकन नंबर जनरेट होगा।

इस टोकन नंबर को पर्ची काउंटर के कर्मचारी को देना होगा और यह बताना होगा कि जांच किस विभाग में करवानी है। कर्मचारी एक मिनट के भीतर पर्ची बनाकर मरीज को दे देगा, इस तरह पर्ची बनाने की प्रक्रिया सुगम और तीव्र होगी।

विशेष काउंटर की व्यवस्था

अस्पताल में आभा ऐप से पर्ची बनाने के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को शीघ्र और आसानी से पर्ची मिल सके। अधिक जानकारी के लिए मरीज और उनके तीमारदार जिला नोडल अधिकारी दीपक चब्बा के मोबाइल नंबर 9882487364 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...