भरमौर-पठानकोट एनएच पर गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा, चालक जख्मी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर-पठानकोट एनएच पर गैस सिलैंडरों से भरा एक ट्रक अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाल कर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हादसा मंगलवार रात को बनीखेत में पैट्रोल पंप के समीप पेश आया। ट्रक (पीबी 11डीई-9277) में चालक राजकुमार (30) पुत्र वशिष्ठ गांव परवाह डाकघर आदोली तहसील परिहार जिला सीतामड़ी बिहार सवार था। उसके सिवा ट्रक में और कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने ट्रक की रफ्तार को कम कर दिया, जिससे गैस ट्रक सड़क किनारे रुक गया। अगर ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरता तो हादसे का मंजर कुछ और ही हो सकता था। ट्रक के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटन स्थल पर पहुंचे व पुलिस व एम्बुलैंस को दुर्घटना बारे जानकारी दी।

इसके बाद बनीखेत चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगो की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डल्हौजी पहुंचा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...