शराब के नशे में बेटे ने पिता-मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, जान से मारने की दी धमकी

--Advertisement--

शराब के नशे में बेटे ने किया पिता-मां पर हमला, जान से मारने की दी धमकी

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद के कोट कहलूर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने माता-पिता पर हमला किया है। इस घटना में आरोपी बेटे बहादुर सिंह ने अपने पिता नंदलाल (60) व मां को जान से मारने की धमकी दी।

पिता नंदलाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बेटा बहादुर सिंह शराब के नशे में घर लौटकर हंगामा करने लगा। जब नंदलाल ने उसे शांत रहने की सलाह दी और बताया कि उसकी पत्नी दीपिका अपनी सास के साथ एक शादी में गई है, तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

बाद में आरोपी बेटा बहादुर गांव जाकर दीपिका को ढूंढने निकल पड़ा और रात करीब 10 बजे घर लौटा। घर आते ही उसने अपने पिता पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए गुस्से में अपनी पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

नंदलाल ने आरोप लगाया कि जब बेटे को रोकने का प्रयास किया तो उसने उन्हें धक्का देकर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे वह बाल-बाल बचा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

डीएसपी मदन धीमान ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने कोट कहलूर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...