राज्यपाल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का विधिवत समापन : उपायुक्त

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करकमलों द्वारा किया गया। मेले का विधिवत समापन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा 15 नवम्बर को किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 14 नवम्बर को स्टार कलाकार विक्की चौहान व सुरेश शर्मा रहेगें। 15 नवम्बर को स्टार कलाकार गीता भारद्वाज व दलीप सिरमौरी रहेगें। इसके अतिरिक्त 15 नवम्बर को भगवान परशुराम कथा मंचन भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि श्री रेणुकाजी मेला-2024 के दौरान आधार पंजीकरण केंद्र  भी स्थापित किया गया है, जिसमें अब तक 50 आधार कार्ड अपडेट व 10 नए कार्ड बनाए गए है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

सुमित खिम्टा ने बताया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत श्री रेणुकाजी मेले में आजीविका मेला भी लगाया गया है, जिसमें 15 स्टॉल लगाए गए है और 30 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की 18 विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...