मुर्दाघर को भी नहीं बक्शा चोरों ने, पोस्टमार्टम हाउस का AC और नल उड़ा ले गए चोर

--Advertisement--

मुर्दाघर को भी नहीं बक्शा चोरों ने, पोस्टमार्टम हाउस का AC और नल उड़ा ले गए चोर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पोस्टमार्टम के लिए जहां मुर्दा शरीर रखते हैं, उस जगह को भी चोरों ने नहीं बख्शा और पोस्टमार्टम हाउस से हजारों रुपये का सामान ले उड़े। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पोस्टमार्टम हाउस में एक डेड बॉडी को रखने के लिए ले जाया गया, तो नजारा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सामने आया है। यहां पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत शातिर चोरों ने शहर के पोस्टमार्टम हाउस को भी नहीं छोड़ा। शातिर चोरों ने ताला तोड़ यहां चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दे कि कुछ सालों पहले यहां एक संस्था ने पोस्टमार्टम हाउस के लिए एक बड़ा एसी लगवाया था। इसी बीच जब सरल संस्कार संस्था के संयोजक हेमंत शर्मा पोस्टमार्टम हाउस में अन्य युवाओं के साथ एक शव रखने के लिए गए, तो देखा कि पोस्टमार्टम हाउस के दरवाजे का ताला टूटा है। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा, तो मौके से एसी के साथ-साथ नल भी गायब थे।

सरल संस्कार संस्था संयोजक हेमंत शर्मा के बोल 

सरल संस्कार संस्था के संयोजक हेमंत शर्मा ने बताया कि करीब 7 साल पहले पांवटा साहिब के पोस्टमार्टम हाउस में संस्था के जरिए ये एसी लगवाया गया था, क्योंकि कई बार अज्ञात शव की शिनाख्त करवाने के लिए कई-कई दिन रखना पड़ता है। एसी होने के कारण बॉडी खराब नहीं होती।

लिहाजा संस्था ने जनहित में ये काम किया था, लेकिन चोरों ने ताला तोड़ यहां चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके अलावा एसी के साथ-साथ नल भी चोरी किए गए हैं। चोरी किए एसी के कुछ पार्ट आसपास भी गिरे थे। इसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह के बोल 

वहीं, आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में चोरी को लेकर शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

नूरपुर - स्वर्ण राणा हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे...

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...