अवस्थी महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र 2024-26 का आगाज

--Advertisement--

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन कॉलेज के बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अवस्थी महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत कॉलेज में एक कार्यक्रम से हुई। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेंद्रा महाजन रहे एवं अवस्थी महाविद्यालय की अध्यक्षा कृष्णा अवस्थी, अवस्थी महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित भारद्वाज, निदेशक अर्श अवस्थी एवं मनी अवस्थी ने भी कार्यक्रम की शान बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की अध्यापक डॉक्टर रितु राणा ने सबका स्वागत एवं बच्चों का अभिनंदन करते हुए की। इसके पश्चात कई मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं नए छात्र का उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि महोदया पुष्पेंद्र महाजन एवं महाविद्यालय की अध्यक्षा कृष्णा अवस्थी ने बच्चों को बधाई दी एवं अपने कीमती और प्रेरणा जनक शब्दों के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

अंत में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय डॉ सुमित चौहान जी ने बच्चों का अपने उत्साहवर्धक शब्दों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर इस महाविद्यालय के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...