पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

--Advertisement--

एम्फीथिएटर में आयोजित की सांस्कृतिक गतिविधियां  

शिमला – नितिश पठानियां

27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से मनाया गया। यह पर्यटन दिवस एक माध्यम है जो हमें मौका देता है कि हम पर्यटन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों के बारे में आम जन को जागरूक कर सकें तथा पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं के बारे में आम जन को अवगत करवायें।

यह जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला डॉ संजय भगवती ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के तृतीय सेशन वर्ष 1980 से शुरू हुई तब से 27 सितम्बर का दिन प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

पर्यटन से हम विभिन्न स्थानों के बारे में वहां के लोगों के बारे में तथा स्थान विशेष की संस्कृति व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, जिससे हमारा दृष्टिकोण वृहद होता है। यही कारण है कि पर्यटन का देश व प्रदेश की आर्थिकी के अलावा समाज में भी एक विशिष्ट स्थान है।

इस वर्ष पर्यटन दिवस का विषय है “पर्यटन एवं शान्ति”।  इस संदेश को आम जन तक मनोरंजक रूप से पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि पर्यटन एवं पर्यटन से सम्बन्धित अपार संभावनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...