शरारती तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर नाले में फैंका, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा बगवां पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांधी मैदान के पास बने मंदिर के शिवलिंग को शरारती तत्वों द्वारा उखाड़कर नाले में फैंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन बिफर गए हैं तथा मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस व प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है।

लोगों के अनुसार वीरवार रात अज्ञात लोगों द्वारा गांधी मैदान मार्कीट में बने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ कर चोर नाला में फैंक दिया गया था। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु रोज की तरह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर से शिवलिंग गायब पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी चमन लाल ने मौके पर पहुंच कर टूटे हुए शिवलिंग को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की तथा व्यापारियों ने बाजार बंद रख कर रोष जताया। लोगाें ने कहा कि इस तरह घटना को अंजाम देकर क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल का बिगाड़ने की कोशिश की गई है, ऐसे में शीघ्र दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस द्वारा मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वालों को पता चल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...