हरसर के विद्यार्थियों ने पौंग झील वेटलैंड क्षेत्र में छेड़ा स्वच्छता एवम पौधरोपण अभियान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर द्वारा हिमाचल प्रदेश कौंसिल फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट (हिमकॉस्ट) द्वारा प्रयोजित “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत पोंग झील रामसर वेटलैंड के किनारे पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवम स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण अभियान चलाया गया।

पाठशाला के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जिसमें पाठशाला के ईको क्लब के सदस्य विद्यार्थी एवम अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्व प्रथम बच्चों ने रैली निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया तत पश्चात पौंग झील के किनारे स्थित श्री माता बाला सुंदरी के मंदिर के प्रांगण में पौधा रोपण किया। साथ में वेट लेंड क्षेत्र में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के संयोजक अध्यापक अक्षय चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिन के लिए निर्धारित किया गया था जिसमें अनेकों गतिविधियां सम्मिलित की गई थीं। उन्होंने बताया कि इस संधर्भ में कई प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की जा रही हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सुरेश कौंडल, अक्षय कुमार, विकास धीमान, विजय शर्मा, बलवंत, अंजली पगरोत्रा, मोनिका, अभिषेक चौधरी आदि अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...