पलौहड़ा के मुकुल सपेहिया ने गोल्ड मेडल हासिल कर रोशन किया नाम

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा के छात्र मुकुल सपेहिया ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करके अपना, माता-पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। मुकुल सपेहिया का चयन प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुए है।

मुकुल सपेहिया ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेबल में चयन पाया है। स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागी मुकुल सपेहिया का स्कूल प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल सहित स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की तरफ से प्रतिभागी को 1100रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल ने कहा कि खेलों में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। अतः हमें हार से निराश होने की बजाए कड़ी मेहनत करने की सीख लेनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...