महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 3 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 100 पदों पर भर्ती के लिए 3 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो।

जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा तथा उन्हें मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवक-युवतियां हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र और अपने अन्य सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94182-17918, 82218-62918 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...