निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत एक 28 वर्षीय महिला की प्रसव के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर को महिला को प्रसव के लिए मारंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 24 सितम्बर को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

25 सितम्बर शाम को महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा देर शाम रैफर कर दिया गया, लेकिन टांडा पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...