बच्चा गोद देने के नाम पर ठगी, आरोपी ने दंपति से लिए एडवांस 50 हजार रुपए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में दंपति के साथ बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जिला कांगड़ा के ही एक व्यक्ति ने उनसे हजारों रुपए ले लिए, लेकिन इस दंपति को न तो बच्चा गोद दिलाया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत एएसपी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के दंपति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें बच्चा गोद देने के नाम पर 50 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। अब तक आरोपी न तो उन्हें बच्चा गोद दिलवा पाया और न ही पैसे वापस लौटा रहा है। जब पीड़ित दंपति ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने साफ मना कर दिया।

इस धोखाधड़ी से इन पीड़ितों को गहरा सदमा लगा है। उनका कहना है कि हमें लगा था कि बच्चा गोद लेकर हम अपने जीवन में उजाला लाएंगे, लेकिन इसके बजाय इन आरोपियों ने हमारे जीवन में और अंधेरा ला दिया।

एडीशनल एसपी बीर बहादुर के बोल

एडीशनल एसपी बीर बहादुर ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...