नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

--Advertisement--

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

हिमखबर डेस्क

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में नामजद एक आरोपी कांगड़ा पुलिस को गगरेट में गच्चा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कांगड़ा पुलिस आरोपी को लुधियाना से पकड़ कर ला रही थी कि गगरेट में एक ढाबे के समीप आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

कांगड़ा पुलिस अभी भी गगरेट के साथ लगते जंगल की खाक छान रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी कांगड़ा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। कांगड़ा जिले के बैजनाथ पुलिस थाना में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद था। जो पुलिस के शिकंजे में नहीं आ रहा था।

बैजनाथ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना में छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर बैजनाथ पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लुधियाना गई और आरोपी को टीम ने धर दबोच लिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापिस बैजनाथ को जा रही थी कि गगरेट के समीप उक्त टीम आरोपी के साथ ब्रेकफास्ट करने एक ढाबे पर बैठ गई।

बताया जा रहा है कि टीम अभी परांठे खा रही थी कि आरोपी आधा परांठा खाने के बाद उठा और उसने ढाबे की विपरीत दिशा में सडक़ से करीब 25 फुट नीचे छंलागा लगा दी। इसके बाद ढाबे पर अफरातफरी मच गई। जब तक पुलिस टीम आरोपी का पीछा करती, तब तक आरोपी पुलिस की आंखों से ओझल हो चुका था।

इसके बाद से ही कांगड़ा पुलिस गगरेट के साथ सटे जंगल की खाक छानती रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।अहम बात यह है कि इस बाबत कांगड़ा जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी तक नहीं थी।

एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह के बोल

एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बैजनाथ पुलिस की एक टीम पॉक्सो एक्ट में नामजद एक आरोपी की तलाश में लुधियाना गई थी। रास्ते में क्या हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है। वह इस बाबत जानकारी जुटा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...