मंडी में आधा दर्जन मांगों को लेकर सड़कों पर हिमाचल ग्रामीण बैंक के कर्मचारी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बीते एक साल से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अब बैंक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। सोमवार को हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ व हि. प्र. ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशन ने प्रधान कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

मांगे पूरी न होने पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर अपना गुबार निकाला। इससे पूर्व सभी बैंक कर्मियों ने सेरी मंच से लेकर जेल रोड़ स्थित प्रधान कार्यालय तक एक विरोध रैली भी निकाली। इस रैली में पूरे प्रदेश से 270 से अधिक बैंक शाखाओं के सैंकड़ों कर्मियों ने भाग लिया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बैंक कर्मियों द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन पर उन्हें प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए।

इस मौके पर हिमाचल ग्रामीण बैंक ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह कटोच ने कहा कि बैंक कर्मियों की 12वें बीपीएस को पूर्णतया लागू करने सहित अनावश्यक टेबुलर, चार्ज शीट, कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा, सफाई कर्मचारियों की अदायगी से छेड़छाड़, पदोन्नति व ट्रांसफर में अनियमित्ताओं सहित आधा दर्जन से अधिक मांगे है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा इन मांगों को नहीं माना जा रहा है। अब इन्होंने प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

वहीं, हिमाचल ग्रामीण बैंक ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव विशाल शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के बाद भी बैंक प्रबंधन की नींद नहीं खुलती है तो अगले महीने 28 अक्तूबर से हिमाचल ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं को बंद रखा जाएगा।
इसके उपरांत नवंबर महीने में दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी हिमाचल ग्रामीण बैंक प्रबंधन की होगी। इसके बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाता तो बैंक कर्मी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहेंगे, जिसकी रणनीति नंबर महीने में बैठक कर तैयार की जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...