संजौली मस्जिद विवाद : फिर सड़कों पर उतरेंगे लोग, 28 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में चल रहे अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवभूमि संघर्ष समिति ने अब एक बड़ा ऐलान कर दिया है। संघर्ष समिति 28 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रही है।

संजौली मस्जिद विवाद में अगर 5 अक्तूबर को फैसला नहीं आता है तो जेल भरो आंदोलन शुरू करने का देवभूमि संघर्ष समिति ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐलान कर दिया है।

देव भूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 5 अक्तूबर को यदि नगर निगम कोर्ट से संजौली मस्जिद मामले में कोई फैसला नहीं लिया तो देवभूमि संघर्ष समिति प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। 1 सितंबर से शुरू हुए जन आंदोलन में अब तक प्रदेश भर में 28 स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहला आंदोलन है। जिसका कोई एक नेता नहीं है, कोई राजनीतिक दल या संगठन इसका नेतृत्व नहीं कर रहा हैं। यहां का समाज इस आंदोलन के लिए खड़ा हुआ है। बाहरी राज्यों से बिना पहचान के हिमाचल आकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, इसे देवभूमि के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...