नेपाली मूल के व्यक्ति ने पहले पी शराब फिर उठाया यह खौफनाक कदम

--Advertisement--

निरमंड के चाटी इलाके में एक नेपाली व्यक्ति ने सतलुज नदी के किनारे शीशम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुल्लू – अजय सूर्या

निरमंड के चाटी इलाके में एक नेपाली व्यक्ति ने सतलुज नदी के किनारे शीशम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लोगों ने पेड़ में एक व्यक्ति को फंदे से लटके हुए देखा।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा। उसकी तब तक दम घुटने से मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मृतक के साथियों व अन्य लोगों से पता चला है कि इस व्यक्ति ने अधिक शराब का सेवन किया था। इसी वजह से आवेश में आकर इसने यह कदम उठाया होगा। व्यक्ति की मौत के पीछे रहे सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चल सकेगा।

मृतक की पहचान हरि नकाल 55 पुत्र भू बहादुर निवासी गांव अधाय चौर पुलिस थाना शिमली जिला रूकम पश्चित करनाली प्रदेश नेपाल के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...