कंगना के बयान पर कौल सिंह ठाकुर का पलटवार, बोले…ऐसी बातें अनपढ़ भी नहीं करता

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सांसद कंगना रनौत पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत इस तरह की बात करती हैं, जैसे कोई अनपढ़ भी नहीं कर सकता। कौल सिंह ने कहा कि वे कंगना रनौत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

चुनाव से पहले और चुनाव के बाद कंगना रनौत ने इलाके की जनता से जो वादा किया था, उसे उन्हें पूरा करना चाहिए। कंगना रनौत तो लापता हैं। वे सिर्फ एक ही बार अपने इलाके की जनता से मिली। इसके बाद उनका कोई पता नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के वक्त कंगना रनौत कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने यहां सिर्फ एक दौरा किया। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के बीच में रही।

उन्होंने कहा कि कंगना जिस तरह की बातें करती हैं, उससे उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। चुनाव से पहले वे कहती रही कि देश को आजादी साल 2014 में मिली है। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे। ऐसे में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

बता दें कि कौल सिंह ठाकुर ने कंगना रनौत के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें कंगना रनौत ने कहा था कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्ज लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की झोली में डाल देते हैं। कंगना रनौत जब एयरपोर्ट पर जा रही थी, तो उन्हें वहां एक महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मार दिया।

ऐसा महिला सुरक्षा कर्मी ने इसलिए किया, क्योंकि कंगना रनौत किसानों के खिलाफ बयानबाजी करती रही हैं। कौल सिंह ठाकुर ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि वह सांसद कंगना रनौत की बात को बिलकुल भी गंभीरता से नहीं लेते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...