देह व्यापार का भंडाफोड़, नालागढ़ पुलिस ने होटल में मारा छापा, सात लड़कियां रेस्क्यू

--Advertisement--

नालागढ़ पुलिस ने नंगल के होटल में मारा छापा, सात लड़कियां रेस्क्यू

नालागढ़/सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान सात युवतियों को रेस्क्यू किया और एक आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात नंगल स्थित होटल में जाल बिछाकर दबिश दी और देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस कार्रवाई ने बीबीएन क्षेत्र में होटल व गेस्ट हाउस की आड़ में अनैतिक कार्य करने वालों में हडक़ंप मचा दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नंगल के एक होटल में देहव्यापार करवाया जा रहा है। इस शिकायत पर अफसरों ने एसएचओ राकेश राय की नेतृत्त्व में टीम का गठन किया और पुख्ता सूचना के बाद देर रात होटल में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान होटल से सात युवतियों को रेस्क्यू किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोविंद निवासी सैनीमाजरा पीओ मंझोली तहसील नालागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पीडि़त युवतियों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

डीएसपी बद्दी खजाना राम के बोल

डीएसपी बद्दी खजाना राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि नालागढ़ में नंगल के पास एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रेड की और सात युवतियों को बचाया। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...