शाहपुर बाजार को बचाने के लिए भूख हड़ताल जारी, दूसरे दिन उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का मिला समर्थन

--Advertisement--

शाहपुर बाजार को बचाने के लिए भूख हड़ताल जारी, दूसरे दिन उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का मिला समर्थन, बोले शाहपुर बाजार को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

फोरलेन निर्माण की जद में आ रहे सबसे पुराने शाहपुर बाजार को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे दुकानदारों को उप मुख सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानियां का समर्थन भी मिल गया है।

केवल सिंह पठानियां ने रविवार को शाहपुर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे दुकानदारों से मुलाकात की तथा उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण में केवल शाहपुर बाजार को ही उजाड़ा जा रहा है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पूर्व के जन प्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से लिया होता तो, आज शाहपुर बाजार उजड़ नही रहा होता। वे शाहपुर बाजार के दुकानदारों के साथ है तथा इसके लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब से वे विधायक बने है, विधानसभा सत्र तथा मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार इस मसले को उठा चुके है।उन्होंने कहा कि इस बारे हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह भी किया है तथा अब जो भी निर्णय होगा, वे केंद्र सरकार ही लेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां के सांसदों को भी इस मसले को उठाना चाहिए तथा खत्म हो रहे शाहपुर बाजार के दुकानदारों की आवाज उठानी चाहिए।

पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह शाहपुर बाजार को बचाने के हक में हैं। उन्होंने शाहपुर बाजार को बचाने को लेकर सभी दस्तावेज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजे हैं।वे इस हड़ताल का पूरी तरह समर्थन करते हैं।

शाहपुर बाजार को बचाने के लिए अंतिम समय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर शाहपुर बाजार को बचाने के लिए उन्हें दुकानदारों के साथ हड़ताल पर बैठना पड़ेगा तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि फोरलेन के चलते शाहपुर, द्रम्मण व रा जो ल बाजार खत्म हो रहा है,वे पिछले कई सालों से इस मुद्दे को उठा रहे है। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ में थे तथा जैसे ही उन्हें भूख हड़ताल का पता चला वे सीधा दुकानदारों से मिलने शाहपुर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शिमला पखुंचकर एक बार पुनः इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे तथा शाहपुर बाजार के व्यापारियों को उजड़ने से बचाने के लिए हर प्रयास करने का आग्रह करेंगे।

यहां बता दे कि फोरलेन निर्माण के चलते शाहपुर बाजार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। शाहपुर के दुकानदारों ने बाजार को बचाने के लिए शाहपुर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है,यह संघर्ष समिति पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है तथा शनिवार को इन्होंने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

पहले दिन नवनीत शर्मा तथा सचिन भूख हड़ताल पर बैठे थे।रविवार को यह हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन जितेंद्र राजा तथा सोनू वर्मा भूख हड़ताल पर बैठे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...