बद्दी के श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा का निधन, विभाग सहित नाहन शहर में शोक की लहर

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के श्रम विभाग सहित नाहन शहर के लिए एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। बद्दी में ज़िला श्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत जितेंद्र बिंद्रा का पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन का समाचार मिला है। बिंद्रा के असामयिक निधन से समूचा नाहन शहर स्तब्ध है।

कुछ समय पहले ही वे बद्दी के लिए स्थानांतरित हुए थे। इससे पहले सिरमौर में जिला श्रम अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे। दिवंगत बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत अधिवक्ता के पद से की थी और श्रम विभाग में बतौर लेबर इंस्पेक्टर कदम रखा। उनकी बेहद ईमानदार छवि और सरल स्वभाव ने उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया।

उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने में हर संभव मदद की और विभाग में अपनी स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते थे। स्वर्गीय जितेंद्र बिंद्रा अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूरे विभाग में आदर्श माने जाते थे। उन्होंने हमेशा अपने फैसलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी, जिससे वे सभी के बीच सम्मानित अधिकारी बन गए।

उनकी पत्नी मोनिका बिंद्रा, वर्तमान में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में वरिष्ठ शिक्षिका हैं और बच्चों की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी बेटी सिविल सर्विस की तैयारी में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, डेंगू के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को नाहन लाया जा रहा है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार का समय निर्धारित नहीं हुआ है। वो अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...