विश्वकर्मा योजना के तहत एक वर्ष में दिया लाखों को लाभ, जिला मंडी में योजना की वर्षगांठ

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा के दौरे के दौरान पीएम ने ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। देश के पचास जगहों पर ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पीएम ने योजना के लाभार्थियों से वर्चुअली मुलाकात की।

वहीं जिला की आइटीआई मंडी में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडी सांसद कंगना रनौत व राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सांसद कंगना रनौत ने योजना के तहत लाभांवित लोगों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी किया।

इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी ने 17 सितंबर 2023 को 13 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य देश के शिल्पकारों को आर्थिक मदद मुहैया कर उनकी स्थिति में व्यापक सुधार करना है। योजना के तहत लाभार्थियों को लाखों रुपए का लाभ मिलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...