पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने किया आत्महत्या का प्रयास

--Advertisement--

पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने किया आत्महत्या का प्रयास।

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या 

उपमंडल के स्लाबकोट निवासी एक विवाहिता ने रात को पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।

सुंदरनगर थाना में महिला के बयान के बाद पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला प्रीतमा देवी (31) पत्नी प्यारे लाल निवासी स्लाबकोट डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर ने कहा कि विवाह के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

महिला के अनुसार उसका 10 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। प्रताड़ना से तंग आकर उसने देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

थाना प्रभारी नानक चंद के बोल 

थाना प्रभारी नानक चंद ने बताया महिला के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...