टला बड़ा हादसा, अचानक खुल गए चलती HRTC बस के दो टायर

--Advertisement--

टला बड़ा हादसा, अचानक खुल गए चलती HRTC बस के दो टायर 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले के धारटीधार के पंजहाल में हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम (HRTC) की बस हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गई।

घटना वीरवार शाम करीब 7 बजे हुई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बस गातु से नाहन की तरफ आ रही थी।

इस दौरान बस जब पंजहाल के समीप डमराहल नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक बस के पीछे के दो टायर खुल गए। इस दौरान बस में 20 से 25 यात्री सवार थे।

हैरानी की बात यह है कि चालक को भी खुद इसका अंदाजा नहीं रहा। जब यात्री चिल्लाने लगे तो ड्राइवर ने बस रोक दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टायर में एक नट कम था जिस कारण टायर खुल गए। बस ख़राब होने के बाद यात्री खबर लिखे जाने तक मौके पर परेशान हो रहे थे। हालांकि नाहन से एक अन्य बस मौके पर रवाना हो गई थी।

गनीमत यह रही की बस के खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...