एचआरटीसी का कारनामा: स्टेशन सेम, हर रोज बदल जाती है दूरी

--Advertisement--

एचआरटीसी का कारनामा: स्टेशन सेम, हर रोज बदल जाती है दूरी

पालमपुर – बर्फू 

हिमाचल पथ परिवहन निगम का ऐसा कारनामा,दो स्टेशनों के बीच की दूरी हर रोज बदल जाती है, किराया भी कभी कम तो कभी ज्यादा हो जाता है। मामला एचआरटीसी बस डिपो पालमपुर का है जहाँ स्टेशन कुरल से मटौर कभी 32 किलोमीटर तो कभी 36 किलोमीटर का सफर बताया जाता है।

जिसमे किराए में भी बढ़ोतरी होती है शिकायत कर्ता ने बताया कि हम प्रतिदिन कुरल से मटौर तक ग्रीन कार्ड के साथ सफर करते है लेकिन टिकट में कभी 32 किलोमीटर का सफर व किराया 55 रुपये लगता है।

वहीं कभी 36 किलोमीटर की दूरी बता कर 61 रुपये ऐंठ लिया जाते हैं। लेकिन जब परिचालक से पूछा जाए तो किराया बढ़ाया गया है ऐसा कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते है।

उंन्होने बताया कि यदि बस किराया बढ़ता है तो वेब साइट पर अधिसूचना या प्रति किमी के हिसाब से मूल्य वृद्धि के स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं डाले जाते। यदि मशीन में अपडेशन की समस्या है तो इसे समय पर ठीक क्यों नहीं किया जाता। यात्रियों को समस्या का सामना क्यों करना पड़ता है।

परिचालक को कोई जानकारी नहीं है/कोई मार्गदर्शन या दिशानिर्देश नहीं है/कोई सूचना नहीं है..मैनेजर से बात करो बोलते हैं।नियमित टिकट चेकिंग टीम आती है पीआर खिड़की का टूटना / बारिश में रिसाव / बस का टूटना पीआर कोई ध्यान नहीं।मेरे टिकट में दूरी सही है, वही स्टेशन पर दोनों टिकट का कोई स्पष्टता नहीं है।

उंन्होने बताया कि इस बारे में एचआरटीसी ट्रैफिक इंचार्ज पालमपुर से भी शिकायत की गई लेकिन न तो दूरी सही हुई और न ही किराए का समाधान हुआ।

उंन्होने कहा कि दो मशीनों में दूरी व किराए में समानता न होने से जनता को परेशानी हो रही है। जिसे एचआरटीसी प्रबंधन जल्द से जल्द सही करे। व प्रति किलोमीटर किराया व किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना बेबसाइट पर अपलोड करें ताकि लोगों को समय पर सही जानकारी मिल सकें

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...