खो – खो में बलेरा चैम्पियन 

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

अंडर 19 छात्राओं की भटियात जोन खेल कूद प्रतियोगिता में बलेरा की टीम खो – खो की विजेता रही है। फ़ाइनल में बलेरा की टीम ने ककीरा की टीम को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की।

यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में आयोजित हुई। बलेरा की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह ट्रॉफी जीती।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने सभी छात्राओं को बधाई दी है और जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस जीत का श्रेय खेल कोर समिति के तीन सदस्यों के साथ साथ सभी छात्राओं और टीम मैनेजर को दिया है।

इस साल जोनल स्तर की भिन्न – भिन्न प्रतियोगिताओं में बलेरा ने शानदार प्रदर्शन किया है और चार ट्रॉफियां, एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता है। जिला स्तर के लिए हर वर्ग से छात्रों एवं छात्राओं का चयन हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...