मंत्री चन्द्र कुमार से और तो कुछ नहीं हो रहा, कर रहे पिआउ का उद्घाटन : संजय गुलेरिया

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जल शक्ति विभाग कार्यालय ज्वाली के बाहर स्थित पिआउ का कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार द्वारा उद्घाटन करना चर्चा का विषय बना रहा। जल शक्ति विभाग ने तीन पिआउ बनवाए लेकिन जल शक्ति विभाग ने विभागीय कार्यालय लब के बाहर निर्मित पिआउ के ऊपर टीननुमा शेड बनाकर उसका उद्घाटन मंत्री से करवा दिया जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

सारा दिन इस उद्घाटन की चर्चा गलियारों में जहां-वहां चलती रही। लोगों का कहना है कि अब मंत्री को पिआउ का उद्घाटन करना ही बाकी रह गया था। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले समय में नलकों का उद्घाटन भी मंत्री ही किया करेंगे।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने मंत्री चन्द्र कुमार को लिया आड़े हाथों 

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने भी इस पिआउ के उद्घाटन करने को लेकर मंत्री चन्द्र कुमार को आड़े हाथों लिया। संजय गुलेरिया ने कहा कि मंत्री द्वारा एक पिआउ का उद्घाटन करना ही अपने आप में एक सवाल है। उन्होंने कहा कि मंत्री को मंत्री स्तर के उद्घाटन करने चाहिए तथा जवाली में बड़ी योजनाएं लाकर उनका काम पूरा करवाकर उनका उद्घाटन करें।

उन्होंने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार भाजपा राज में निर्मित पांच करोड़ रुपए की गौ सेंक्चुरी ख़बल का संचालन नहीं करवा पा रहे हैं। डेढ़ करोड़ी ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट जवाली को चालू नहीं करवा पा रहे हैं। सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोग्राफर की नियुक्ति नहीं करवा पा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...