डीएवी गोहजू में सजा विधि जागरूकता शिविर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज डीएवी गोहजू विद्यालय परिसर में डॉक्टर नमिता मिन्हास असिस्टेंट प्रोफेसर कानून विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रिजिनल सेंटर द्वारा कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी द्वारा छात्रों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने छात्रों को संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को साइबर कानून तथा न्याय पाने के लिए उनके अधिकारों व कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्होंने छात्रों को आज के समय में सबसे पहले अपने आप को सुरक्षित रखने, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने तथा शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मीडिया या संचार के माध्यम से घटित होने वाली घटनाओं, जानकारियों से भी छात्रों को अवगत करवाया।

प्रधानाचार्या के बोल

विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने डॉ नमिता का धन्यवाद करते हुए कहा कि, उन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभांवित किया। इनका लाभ सभी विद्यार्थि स्वयं, अपने परिवार और समाज को जागृत करने के लिए उठाएगें। आज अगर बच्चों को कानून, नियमों, अधिकारों, स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता होगी, तभी वह शोषण के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम होगें तथा सभ्य समाज का निर्माण संभव होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...