लोक मित्र केंद्र के भवन की शटरिंग के लिए काट दिए कैल के 12 पेड़

--Advertisement--

लोक मित्र केंद्र के भवन की शटरिंग के लिए काट दिए कैल के 12 पेड़, चुराह की आयल पंचायत का मामला, वन विभाग ने ठोंका 61 हजार रुपये का जुर्माना, वन रक्षक ने मौके का निरीक्षण कर तैयार की डैमेज रिपोर्ट, दो माह में भरना होगा जुर्माना – 

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन लोक मित्र केंद्र भवन की छत की शटरिंग के लिए दस से 12 कैल के छोटे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। चुराह उपमंडल की आयल पंचायत में यह मामला सामने आया है।

वन विभाग को कैल के पेड़ काटने के बारे में पता चला तो वन रक्षक की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर काम कर रहे मजदूरों को 61 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कामगारों को दो माह के भीतर जुर्माना अदा न करने पर कोर्ट में इसे भरना पड़ेगा। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद श्रमिकों में हड़कंप है।

चुराह की आयल पंचायत में लोक मित्र केंद्र का एक कमरा बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। भवन निर्माण का कार्य कर लिया गया है। इसके बाद अब लेंटर डालने से पहले शटरिंग के लिए लकड़ी की जरूरत पड़ी।

ऐसे में लकड़ी खरीदने के बजाय श्रमिकों ने कैल के 10 से 12 पेड़ काटकर इनकी शटरिंग तैयार कर दी। वन रक्षक ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी बरामद करने के बाद अपने स्तर पर डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर श्रमिकों को 61 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

आयल पंचायत प्रधान शुक्रदीन के बोल

आयल पंचायत के प्रधान शुक्रदीन ने बताया कि लोक मित्र भवन का एक कमरा बनाने के लिए पांच लाख बजट स्वीकृत हुआ है। इसके तहत कार्य करवाया जा रहा है। वह किसी कार्य के चलते जिले से बाहर गए हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

बीओ कम आरओ पवन कुमार के बोल
वन विभाग के बीओ कम आरओ पवन कुमार ने बताया कि लोक मित्र भवन की शटरिंग में लगने वाले खंभों की जगह कैल के पेड़ काटकर मौके पर लगाए गए मिले हैं। वन रक्षक ने डैमेज रिपोर्ट तैयार कर श्रमिकों को 61 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर न्यायालय में मामला देकर वहां से जुर्माना वसूला जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...