पहले पतियों ने पीटा, बाद में जान बचाकर भागा तो पत्नियों ने धमकाया, मामला दर्ज

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना नेरवा के तहत दुकान बंद करके घर जा रहे एक व्यक्ति की पहले 3 लोगों ने पिटाई कर डाली और जब उनसे बचने के लिए वह नदी पार करता हुआ भागा तो इनकी पत्नियों ने उसे खूब धमकाया।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहम्मद हुसैन पुत्र बशीरदीन निवासी गांव राणाक्यार डाकघर व तहसील नेरवा ने बताया कि वह द्ववाडा से अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था तो राणाक्यार में लाल मोहम्मद पुत्र सादिक, अयूब पुत्र लाल मोहम्मद और गुलाम ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।

जब वह अपनी जान बचाने के लिए नदी पार भाग तो रूबी पत्नी अयूब, नईमा पत्नी गुलाम और आफरीना पत्नी गुलाम ने नदी के दूसरे ओर लाठियां लेकर उसे धमकाती रहीं। पुलिस ने बी. एन. एस. की धारा 126 (2), 115(2), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...