जमीन में दबी माया को निकालने तांत्रिक व बकरा लेकर आए थे लोग, ग्रामीणों ने धर दबोचे

--Advertisement--

जमीन में दबी माया को निकालने तांत्रिक व बकरा लेकर आए थे लोग, ग्रामीणों ने धर दबोचे

मंडी – अजय सूर्या

मंडी क्षेत्र की लोट पंचायत के चतरुहन में जमीन से माया ढूंढने पहुंचे करीब आधा दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। तांत्रिक की मदद से पहुंचे आधा दर्जन लोग माया के लालच में बकरा भी बलि देने के लिए साथ लाए बताए जा रहे हैं।

गांव की किसी लड़की ने जब इन्हें चतरूहन स्थान पर कार्रवाई करते देखा तो उसने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया। पंचायत की ओर से गोहर पुलिस को सूचित किया गया।

गोहर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बलि की कार्रवाई से पहले ही ग्रामीणों ने इन्हें दबोच लिया था। ग्रामीणों के अनुसार चतरूहन स्थान पर जमीन में दो गड्ढे किए गए थे। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई कुछ लोगों द्वारा पहले भी की गई थी।

बुधवार को एक बार फिर आधा दर्जन के करीब लोग तांत्रिक और बलि का बकरा लेकर यहां पहुंचे। लेकिन पहुंचने के तुरंत बाद ये ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग स्थानीय थे और इन्हें यह जानकारी मिली थी कि चतरूहन स्थान पर जमीन में माया दबी है। जिसको वे हासिल कर सकते हैं।

पंचायत प्रधान नरोत्तम राम के बोल

लोट पंचायत के प्रधान नरोत्तम राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में पहुंचे इन लोगों को ग्रामीणों ने पहले ही धर दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके बयान ले लिए हैं और चेतावनी देकर इन्हें छोड़ दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...