मनोह स्कूल की छात्राओं को सिखाए तनाव से निपटने के गुर

--Advertisement--

मनोह स्कूल की छात्राओं को सिखाए तनाव से निपटने के गुर

हमीरपुर 18 सितंबर – हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना भोरंज की जमली वृत्त के सौजन्य से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह ने की।

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता और कॅरियर के चयन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के आधार पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।

शिविर की मुख्य वक्ता दिव्या कुमारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि किशोरावस्था में हमारे शरीर में कई परिवर्तन आते हैं तथा इन शारीरिक परिवर्तनों का असर हमारे मन-मस्तिष्क पर भी देखने को मिलता है। इस अवस्था में कॅरियर के चयन को लेकर भी दुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में इन परिस्थितियों के कारण अक्सर मानसिक तनाव हो जाता है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए किशोरावस्था के तनाव का सही प्रबंधन बहुत जरूरी होता है। दिव्या कुमारी ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन के संबंध में कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ठाकुर ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा छात्राओं से शिविर में दी गई सभी जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...