बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच नेपाली गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी मामले का पर्दाफाश करते पांच नेपालियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में जय बहादुर थापा, इंद्र सिंह, वीर बहादुर, सागर शाही और भगत बहादुर रावत शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बागी, कोटखाई, टिक्कर, रोहड़ू, रावलाक्यार, कुमारसैन, मतियाना, गड़ाकुफर, नाहोल और जुब्बल में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जुलाई 2024 से सक्रिय थे। सभी आरोपी स्थानीय बागवानों के पास काम करते थे।

चोरी किए गए सामान की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताया जा रही है। पुलिस ने बुधवार को अदालत से आरोपियों को रिमांड पर लिया है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका श्रेय ठियोग के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की मेहनत को जाता है।

टीम में कोटखाई के एसएचओ एसआई अंकुश ठाकुर, कांस्टेबल बॉबी, अरुण, मनीष और हेमंत शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिजली वितरण प्रणाली पर इस तरह के अपराधों के प्रभाव को देखते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इन स्थानों पर चोरी हुए ट्रांसफार्मर

बागी, कोटखाई ट्रांसफार्मर चोरी के तीन मामले आए।  टिक्कर रोहडू में चोरी का प्रयास नाकाम रहा।  कोटखाई के रावलाक्यार  में दो, कुमारसैन दो से तीन, मतियाना में एक, गड़ाकफर एक,फागू  के नाहोल में एक और जुब्बल में भी एक मामला सामने आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...