देवलुओं को अपनी जमीन में आने से रोका तो बाप-बेटी की कर दी पिटाई

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला के तहत डेहरा सेरी गांव में देव कार्रवाई के दौरान देवलुओं को एक व्यक्ति ने अपनी जमीन में आने से रोका तो 4 युवकों ने इस व्यक्ति और इसकी लड़की की पिटाई कर डाली। आरोपियों के ऊपर जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्त्ता ने बताया कि देवता बाबा वीरनाथ दलबल के साथ इलाके के दौरे पर निकले हैं। बीते रोज देर शाम देवता डेहरा सेरी गांव में पहुंचे, वहां देव कार्रवाई के दौरान कुछ देवलू शिकायतकर्त्ता की जमीन में गए। इस पर शिकायतकर्त्ता ने उन्हें वहां पर जाने से रोका तो सचिन निवासी चौबा सहित 4 लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली।

इस दौरान बीचबचाव के लिए आई शिकायतकर्त्ता की बेटी को भी आरोपियों ने पीटा और जातिसूचक शब्द भी कहे। घटना में शिकायतकर्त्ता और उसकी बेटी को चोटें आई हैं। पुलिस ने इनका मेडिकल करवाया है। वहीं मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हाे गया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...