लालच में आकर डाॅक्टर ने गंवाए 71 लाख रुपए, शातिरों ने ऐसे फंसाया झांसे में, मामला दर्ज

--Advertisement--

कांगड़ा के व्यक्ति से ठगी, शातिरों ने व्हाट्सऐप पर मैसेज से झांसे में फंसाया

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में कार्यरत एक डाक्टर ने अधिक पैसा कमाने के चक्कर में अपने लाखों रुपए गंवाए हैं। जानकारी के अनुसार होटलों की रेटिंग व रिव्यू के चक्कर में डाक्टर से 7162850 रुपए की ठगी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने डाक्टर से व्हाट्सएप, टैलीग्राम समूह के माध्यम से होटल, रेस्तरां की समीक्षा, रेटिंग करने के लिए कांगड़ा के डाक्टर को अपने साथ जोड़ा था। व्हाट्सएप माध्यम से डाक्टर को संदेश आया था कि प्रति होटल की रेटिंग व रिव्यू के लिए 150 रुपए देंगे, उस हिसाब से डाक्टर को पैसा भी आना शुरू हो गया था।

ऑनलाइन माध्यम से ही राशि का लेन-देन भी हो रहा था। शुरू-शुरू में डाक्टर से होटलों के करवाए गए रेटिंग कार्यों के बदले ठगों ने रिटर्न भी दिया। मिली जानकारी के मुताबिक डाक्टर ने शातिरों को ट्रांजैक्शन अप्रैल-मई से करना शुरू किया था तथा उसके बाद डाक्टर को रेटिंग व रिव्यू के पैसा नहीं दिया जा रहे थे। शातिरों ने डाक्टरों को 12 लाख रुपए देने की मांग की और उसके बदले डाक्टर के बाकी बचे पैसे देने की बात कही थी।

इस बीच डाक्टर को शक हुआ और खुद को उस वक्त ठगा सा महसूस किया जब उसे कोई राशि वापस नहीं आई।हालांकि डाक्टर ने अप्रैल से अभी तक करीब 30 से 32 ट्रांजैक्शनें शातिरों के साथ कर दी थीं। अप्रैल व मई माह से ही डाक्टर से ठगी हो रही है, लेकिन शिकायत अब दर्ज हुई है। डाक्टर से करीब 7162850 रुपए की ठगी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान के बोल

उधर, साइबर थाना नॉर्थ जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि इस संबंध में साइबर थाने ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...