लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

ऊना – अमित शर्मा

लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन को क्लास-डी के ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एक्सईएन ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप जड़ा है।

बंगाणा पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन अरविंद लखनपाल ने बताया कि गत दिवस दोपहर बाद अपने कार्यालय में मौजूद था।

इसी दौरान क्लास डी का ठेकेदार रणवीर राणा निवासी कोठी अन्य ठेकेदारों संग कार्यालय में पहुंच गया और दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी काम किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी ठेकेदार रणवीर राणा कार्यालय के कार्यों में बाधा पहुंचा चुका है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...