भाई को दे रहा था खाना, चौकी इंचार्ज ने की बदसलूकी…एसपी मंडी के पास पहुंचा परिवार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

शहर में पुलिस के द्वारा एक आम आदमी को तंग करने के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोप है कि मंडी शहर पुलिस चौकी के प्रभारी ने एक व्यक्ति के साथ गाड़ी पार्क करने को लेकर गाली गलौच की और बाद में पुलिस चौकी में पीड़ित की धुनाई भी कर डाली।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी जनता के साथ विनम्रता के साथ व्यवहार करता नजर नहीं आ रहा है। मामला अब एसपी मंडी के पास पहुंच चुका है और एसपी ने भी इस पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

पीड़ित पवन ठाकुर के अनुसार वह पैलेस कालोनी मंडी के स्थाई निवासी हैं और बीते रोज दोपहर के समय वह जेल रोड़ में अपने भाई को खाने का टिफिन देने के लिए सड़क पर थोड़ी देर के लिए रूके लेकिन इतने में ही वहां पर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एक अन्य पुलिस जवान के साथ वहां आए और पवन के साथ बुरा व्यवहार शुरू कर दिया।

एसपी मंडी को दी गई शिकायत में पवन ठाकुर ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और साथ ही मां बहन की गंदी गालियां भी निकाली। इसके साथ ही वीडियो बनाने पर फोन भी तोड़ दिया। इसके बाद पवन को चौकी में बुलाया गया और वहां भी गाली गलौच के साथ थप्पड़ भी मारे गए और डरा धमका कर माफीनाम लिखवाने के गंभीर आरोप पवन ठाकुर ने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पर लगाए हैं।

एसपी मंडी से मिले प्रतिनिधी मंडल ने एक स्वर में मनोज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तबादले की मांग उठाई है। शिकायत कर्ता के अनुसार यदि उन्हें पुलिस विभाग की ओर से न्याय नहीं मिलता तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

वहीं जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...